- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Married Soldier Lying And Marrying The Girl In Arya Samaj Case Filed
शादीशुदा सैनिक ने झूठ बोलकर युवती से आर्य समाज में शादी की, केस दर्ज
इंदौर | सिरपुर में रहने वाली एक युवती के साथ मेरठ में पदस्थ सेना के एक जवान ने झूठ बोलकर शादी की। जब युवती को उसके शादीशुदा होने की जानकारी लगी तो आरोपी ने उसे धमकाया। महिला थाना पुलिस के अनुसार धार रोड पर रहने वाली पूजा की शिकायत पर मानपुर में रहने वाले सुभाष गावड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूजा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे आर्य समाज में शादी कर ली थी। फिर वह पूजा को मेरठ स्थित कैंप में ले गया। वहां उसे 8-10 दिन रखा। उसके बाद पूजा को पता चला कि सुभाष तो पहले से शादीशुदा है। उसने पूजा से झूठ कहा है। पूजा ने उससे बात की तो सुभाष ने उसे धमकाया। कहा कि वह चली जाए। इसके बाद पूजा ने पुलिस को शिकायत की थी।