पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Mathematics Of 10th Result Will Spoil With Two Questions Canceled

निरस्त दो सवालों से बिगाड़ेगा 10वीं के रिजल्ट का गणित**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर में अाजाद कश्मीर से जुड़े दाे सवाल हटाए गए हैं। मंडल ने इन दाेनाें प्रश्नाें काे निरस्त कर उत्तर पुस्तिकाअाें का मूल्यांकन 90 अंक में करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। {शेष पेज 2 पर

बोर्ड के निर्णय से होगा नुकसान

एमपी बोर्ड के निर्णय से प्रदेशभर के परीक्षार्थियों को नुकसान होगा। सरकार और विभाग को जब आपत्ति है तो उस चैप्टर को कोर्स से क्यों नहीं हटाया गया। कम से कम पेपर सेटर को तो निर्देश दिए ही जा सकते थे कि उक्त चैप्टर से कोई सवाल नहीं पूछे जाएं। 2 अंकों के फेर में पूर्णांक से 10 अंक कम हो गए। सरकार को चाहिए कि 98 अंकों के सवालों का मूल्यांकन कर दो अंक बोनस दे।

प्रिया नामदेव, रोहित बापना, अलका नायक, विवेक ठाकुर, आरती विश्नोई, परीक्षार्थी

परीक्षार्थियों के हित का ध्यान रखेंगे

10वीं के सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर में दो सवाल कम करने के मामले में परीक्षार्थियों की मांग पर विचार किया जाएगा। यदि 10 नंबर कम होने से रिजल्ट का प्रतिशत बिगड़ रहा है तो केवल 2 नंबर के दो सवाल निरस्त करने और 2 बोनस अंक देने संबंधी सुझाव विचार करेंगे। विभाग परीक्षार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेगा। मामले को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। विवादित सवाल शामिल करने वालों पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।

प्रभुराम चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री, मप्र

एमपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर में विवादित सवाल हटाए जाने से विद्यार्थियों ने रिजल्ट का गणित बिगड़ने का अंदेशा जताया है। विभाग के इस फैसले से मूल्यांकन में विद्यार्थियों को नुकसान होने की आशंका है।

{सामाजिक विज्ञान के पेपर में विवादित प्रश्नों का मामला...**

दो सवाल हटाने पर परीक्षार्थी बोले, इसमें हमारी क्या गलती है

हटाए गए दोनों प्रश्न ऑब्जेक्टिव थे, पूरे नंबर मिलने की थी उम्मीद

90 अंकों के प्रश्नों का मूल्यांकन होने से बिगड़ेगा प्रतिशत

Exclusive

DB Star
खबरें और भी हैं...