- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Mazdoor Union Rpf Defeated Snt And Fighter Xi Defeated Grp
मजदूर यूनियन... आरपीएफ ने एसएनटी और फाइटर इलेवन ने जीआरपी को हराया
खंडवा | नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। संतसिंह बिसेन की स्मृति में आयोजित पांच दिनी टूर्नामेंट का फाइनल मैन 15 मार्च को होगा। बुधवार को हुए पहले मैच में आरपीएफ ने एसएनटी और फाइटर इलेवन ने जीआरपी को हराया। बुधवार को जीमखाना क्रिकेट मैदान पर कुल चार राउंड में मैच खेले गए। बुधवार को शुभारंभ कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी अतहर खान, डॉ.सुमन, विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष सुधांशु जैन, चंद्रकांत सिंह बिसेन, अतर सिंह, मुकेश अग्रवाल, प्रकाश चौकसे, जीवन डिंडोरे रहे।