पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Meghalaya Festival Canceled Pankaj Kapoor Makarand Deshpande Theater Fest Now In June

मेघालय महोत्सव रद्द, पंकज कपूर-मकरंद देशपांडे से जुड़ा थिएटर फेस्ट अब जून में**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मास्क में नजर आए कलाकार और क्रू मेंबर

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

कोरोना वायरस के चलते स्कूल, सिनेमाघर बंद करने के बाद सरकार ने प्रदेश में होने वाले बड़े सांस्कृतिक आयोजन भी रद्द करने के निर्देश दिए हंै।

रवींद्र भवन में 21 मार्च से होने जा रहे इंडी मून आर्ट फेस्टिवल को भी टाल दिया गया है। आयोजक रंगा थिएटर ग्रुप के फाउंडर मेंबर बीजोन के मोंडल ने बताया अब यह जून के पहले हफ्ते में होगा। इस फेस्टिवल में फिल्म और थियेटर जगत की नामचीन हस्तियां- पंकज कपूर, मकरंद देशपांडे, शरमन जोशी, सुचित्रा कृष्णामूर्ति, अहलम खान, नागेश भोंसले आदि शामिल होंगे।

वहीं, भारत भवन में 25 मार्च से होने वाला मेघालय महोत्सव रद्द कर दिया गया है। भारत भवन के सीईओ प्रेम शंकर शुक्ला ने बताया कि पांच दिवसीय इस समारोह में पूर्वोत्तर राज्य से लगभग 100 कलाकारों को बुलाया गया था। समारोह को अगले दो महीनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सुरयात्रा पर फैसला 17 को

उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी 31 मार्च को सुरयात्रा 2020 का आयोजन करवा रही है। संगीतकार रवि, ऊषा खन्ना एवं चित्रगुप्त पर केंद्रित यह म्यूजिकल ईव रवींद्र भवन में होना प्रस्तावित है। अकादमी के निदेशक अखिलेश वर्मा ने बताया कि यह आयोजन अभी होगा या नहीं इस पर फैसला अगले वर्किंग डे, यानी 17 मार्च को लिया जाएगा।

{ऊपर- रवींद्र भवन में कला शिविर में हिस्सा ले रहे कलाकार मास्क पहने नजर आए। नीचे- दुर्गावती की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर मास्क पहने हुए।
खबरें और भी हैं...