- Hindi News
- National
- Khirkiya News Mp News Memorandum Submitted To Collector For Opening Of Government College
सरकारी कॉलेज खुलवाने के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शहर में सरकारी कॉलेज खुलवाने के अभियान के तहत लोगों ने सोमवार शाम रेस्ट हाउस में कलेक्टर एस विश्वनाथन को ज्ञापन सौंपा। इसमें नागरिकों ने कहा कि शहर में सरकारी कॉलेज नहीं होने से उच्च शिक्षा प्राप्त करने विद्यार्थियों को हरदा-खंडवा अपडाउन करना पड़ता है। इसमें गरीब वर्ग से जुड़े विद्यार्थियों को ज्यादा दिक्कत होती है। नागरिकों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि सरकारी कॉलेज के लिए शहर में जमीन भी आरक्षित है। लेकिन शासन से कॉलेज निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली है। ऐसे में कॉलेज के लिए राशि स्वीकृत होना जरूरी है। नागरिकों ने कलेक्टर से शासन से सरकारी कॉलेज खुलवाने की स्वीकृति अथवा शहर के अलावा शासकीय कॉलेज को पूर्ण सरकारी का दर्जा दिलाने की मांग रखी।