- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Mental Strength Special Need Of Special Boys And Girls
मानसिक संबल विशिष्ट बालक-बालिकाओं की महती आवश्यकता
मानसिक संबल विशिष्ट बालक-बालिकाओं की महती आवश्यकता है। समाज के सभी वर्गों को विशेष बच्चों की परवरिश के लिए काम करना चाहिए। खरगोन जिले के आस्थाग्राम में विशेष बालक-बालिकाओं के लिए संचालित समाजसेवी संस्था का काम सराहनीय है।
विश्व बैंक योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर गई गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं के दल ने अपनी रिपोर्ट में यह उद्देश्य लिखा। छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने गांव में विशिष्ट बालक-बालिकाओं के लिए संचालित संस्था में उनके रहन-सहन का अध्ययन किया। संस्था का संचालिका डॉ.अनुराधा साकला ने बताया यहां पर 200 विद्यार्थी हैं, जिनमें दृष्टिहीन, मूकबधिर, मंगोल, मंदबुद्धि, जन्मजात विकलांगता एवं सामान्य विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है। छात्राओं एवं प्राध्यापकों के दल के सामने संस्था के विद्यार्थियों ने नाटक, गीत व माइम की प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कॉलेज की ओर से संस्था को पांच हजार की राशि प्रोत्साहन के लिए दी गई। शैक्षणिक भ्रमण में कॉलेज प्राचार्य डॉ.गीताली सेनगुप्ता, अकीला कुरैशी, मोहनी शकरगाए, सीमा कदम, मिताली कर्मा, लीना वास्कले, अंजुम बानो शामिल रहीं।
...और इधर, विमल अध्यक्ष और देवप्रकाश खंडेलवाल सचिव बने
खंडवा | खंडेलवाल समाज के खंडेलवाल मित्र मंडल के निर्विरोध चुनाव बुधवार को हुए। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष विमल खंडेलवाल, मानद सचिव देवप्रकाश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष धीरज खंडेलवाल, सह-सचिव रोहित सेठी, कोषाध्यक्ष नीरज बडेरा चुने गए। इस अवसर पर पियूष लॉबी, शरद रावत, अनिल खंडेलवाल, हुकुमचंद खंडेलवाल, राजकुमार खंडेलवाल, शैलेश खंडेलवाल, दीपक खंडेलवाल, गगन सेठी, पवन मेहता, मुकेश खंडेलवाल, नीरज खंडेलवाल, पियूष खंडेलवाल, अभय खंडेलवाल, अमित खंडेलवाल, कमल खंडेलवाल, मनीष खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
शैक्षणिक भ्रमण के तहत खरगोन के आस्थाग्राम में गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने अध्ययन किया।