पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Message To Save Water And Environment At Fag Festival Holi Milan Celebrations

फाग महोत्सव, होली मिलन समारोह में जल और पर्यावरण बचाने का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बजरबट्‌टू सम्मेलन में कवियों ने पेश की रचनाएं

इंदौर| इंदौर जिला माहेश्वरी समाज द्वारा होली उत्सव व माहेश्वरी बजरबट्टू 2020 का आयोजन रामकृष्णबाग धार रोड पर किया गया। समाज के अध्यक्ष राजेश मूंगड़ ने बताया आयोजन की शुरुआत भगवान महेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कवि सम्मेलन भी हुआ, जिसमें सत्यनारायण सत्तन, धीरज शर्मा, एडवोकेट रमेश जोशी, नमिता श्रीवास्तव, ऋतुराज गुर्जर, विजय विचित्र आदि ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के संयोजक मोहन सोमानी, सुदर्शन मूंदड़ा, टोडरमल मूंदड़ा व संजय माहेश्वरी थे। आयोजन में राधेश्याम मालानी, लखनलाल नागौरी, समाजसेवी मनीष लाठी, सुधीर तोषनीवाल, राम मूंदड़ा, सत्यनारायण मंत्री, सीएम माहेश्वरी, केदार हेड़ा, बलदेव जाजू, चंद्रप्रकाश हेड़ा, रूपेश भूतड़ा, शैलेश मूंदड़ा मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...