पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Mg Road Krishnapura Traders Put Line Said Corporation39s Line Is Curved Like Rainbow

एमजी रोड : कृष्णपुरा के व्यापारियों ने डाली लाइन, कहा- निगम की लाइन इंद्रधनुष की तरह कर्व वाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एमजी रोड को बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक 60 फीट चौड़ी करने की कार्रवाई निगम जल्द शुरू करेगा। इसके लिए सेंट्रल लाइन डाली जा चुकी है। इसे गलत बताते हुए बुधवार को कृष्णपुरा व्यापारी एसोसिएशन ने खुद नपती कर निगम की सफेद सेंट्रल लाइन के पास ही अपनी पीली लाइन डाल दी। उन्होंने बताया कि बार-बार समझाने के बावजूद निगम अधिकारियों ने इंद्रधनुष की तरह कर्व वाली सेंट्रल लाइन डाली है, जबकि इस हिस्से में कर्व नहीं हैं। सामने वाली पट्टी के दुकानदारों को फायदा पहुंचाने के लिए इसे चार फीट गलत ढंग से सरका दिया है।

दावा- सही लाइन से तीन फीट बच सकेंगी 40 दुकानें

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारे साथी व्यापारियों में कुछ सिविल इंजीनियर हैं। हमने दुकानों के नक्शों के आधार पर खुद सही सेंट्रल लाइन डाली है। व्यापारियों ने कहा कि निगम सही तरह से सेंट्रल लाइन डालेगा तो एक पट्टी की करीब 40 दुकानें तीन-तीन फीट बच जाएंगी।
खबरें और भी हैं...