- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Minor Girl Missing From Chhatripura Found Near Sirpur After Five Years
छत्रीपुरा से लापता नाबालिग बच्ची पांच साल बाद सिरपुर के पास मिली
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2015 से लापता हुई एक नाबालिग बच्ची सोमवार को सिरपुर के पास नजर आई। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने तत्काल महिला सब इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा और सुरक्षित थाने ले आए। पता चला कि वह वर्ष 2015 से ही छत्रीपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई थी। पुलिस ने नाबालिग के मेडिकल करवाया और परिवार के सुपुर्द किया।
बताते है कि नाबालिग बच्ची 2015 में घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। उस दौरान पुलिस ने शंका के आधार पर अज्ञात
व्यक्ति के खिलाफ अपहरण कर ले जाने का केस दर्ज किया था। बच्ची
इतने वक्त से कहां थी, यह पता नहीं चला है क्योंकि पुलिस ने
फिलहाल बच्ची के बयान नहीं लिए है। बच्ची के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।