- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Miscreants Asked For 5 Thousand Weeks To Run The Bus
बस चलाने के लिए बदमाशों ने मांगा 5 हजार का हफ्ता
इंदौर| देवास नाका से चलने वाली एक बस को कुछ लोगों ने रोका और फिर बस ऑपरेटर को धमकाने लगे। कहा- यहां से बस चलाना है तो 5 हजार रुपए हफ्ता देना होगा। लसूड़िया पुलिस ने स्कीम नंबर 114 में रहने वाले इंदर सिंह की रिपोर्ट पर क्षेत्र के ही मुकेश बैरागी, सोनू और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंदर ने बताया कि शनिवार को उसने लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास देवास नाका से अपनी बस में यात्रियों को बैठाकर रवाना किया, उसके बाद ये आरोपी आ गए। धमकाने लगे कि हफ्ता नहीं दिया तो बस चलाने नहीं देंगे।