MP में MLA की पूछ-परख बढ़ी
मप्र में अर्से बाद विधायकों की इतनी पूछ-परख हो रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने विधायकों को न केवल सैर कराने ले गए हैं, बल्कि वहां उनकी आवभगत भी अच्छे से हो रही है। अमूमन इस पिछड़े प्रांत के विधायकों की यही पीड़ा रही है कि उनकी उपेक्षा की जा रही है। भाजपा शासनकाल हो या 15 माह पुरानी कमलनाथ सरकार। इन दोनों ही के दौर में दोनों पक्षों के विधायकों का दर्द यही था कि उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।