- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Mla Shukla Finally Leaves For Jaipur Talks To Pachauri Before Leaving
विधायक शुक्ला आखिरकार जयपुर रवाना, जाने से पहले की पचौरी से बात
दो दिन से इंदौर में रुके कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहां से वे जयपुर रिसोर्ट जाएंगे, जहां बाकी विधायकों को रखा गया है। दिवंगत माताजी के कार्यक्रम के लिए आए शुक्ला ने गुरुवार को तब हलचल मचा दी थी, जब वे भोपाल लौटते वक्त बीच रास्ते से ही वापस इंदौर आ गए थे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि ये कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी को राज्यसभा टिकट न मिलने की नाराजगी का असर है। शुक्ला पचौरी के करीबी हैं। सूत्र बताते हैं कि पचौरी के संकेत के बाद ही शुक्ला यहां रुके थे। उनसे बात करने के बाद वे रवाना हुए। हालांकि शुक्ला का कहना है कि उनकी प|ी की तबीयत अचानक बिगड़ने से वे लौटे थे, वे कांग्रेस के साथ थे और रहेंगे।
बाकलीवाल पूरे समय रहे साथ
कांग्रेस विधायकों को लेकर कितनी सतर्क है, इसका अंदाजा शुक्ला के इंदौर आने से लगा। वे बुधवार रात इंदौर आए तो शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल साथ थे। सुबह फिर बाकलीवाल उनके घर चले गए। दिनभर माताजी के कार्यक्रमों में भी वे साथ रहे, शाम को भोपाल छोड़ने भी वे ही गए और जब शुक्ला रास्ते से लौटे, तब भी वे साथ में थे। शुक्रवार को उन्हें दिल्ली लेकर बाकलीवाल ही गए।