पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोबाइल लैब... 25 दुकानें चैक कीं, लिए सैंपल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की मोबाइल लैब ने गुरुवार को बिट्टन मार्केट, न्यू मार्केट, छह नंबर बस स्टॉप आदि क्षेत्रों में करीब 25 दुकानों पर मौजूद खाद्य सामग्री की जांच की और सैंपल लिए। जिला कलेक्टर तरुण पिथोड़े के निर्देश में की गई कार्रवाई के दौरान तीन आम लोगों ने भी अपने घरों में उपयोग किए जाने वाले खाने-पीने के सामान की भी जांच करवाई। यह मोबाइल लैब दो सप्ताह तक शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमेगी। मुख्य खाद्य अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बाजारों में यह दल अचानक पहुंचकर वहां बेची जा रही खाद्य सामग्री की जांच करेगी। साथ ही आम लोग भी अपने घरों में उपयोग किए जाने वाले खाने के सामान की जांच नि:शुल्क करवा सकेंगे।
खबरें और भी हैं...