पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwali News Mp News More Than 20 Thousand People From More Than 20 Villages Attended The Kushmia Fair

कुशमिया मेले में शामिल हुए आसपास के 20 से ज्यादा गांवों के 20 हजार से ज्यादा लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निवाली से दो किमी दूर ग्राम कुशमियां के पास बार गुनिया में रंगपंचमी पर मेले का आयोजन हुआ। इसमें नगर सहित आसपास के 20 से ज्यादा गांवों से 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। लोगों ने बताया कि कुशमिया में रंगपंचमी पर लगे मेले में क्षेत्र में लगे भोंगर्या हाट से ज्यादा लोग शामिल हुए। यहां लोग अपनी मान-मन्नत पूरी करने पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5 साल से यहां रंगपंचमी पर मेले का आयोजन किया जा रहा है।

हर साल मेले का स्वरूप बढ़ता जा रहा है। इस बार मेल में 300 से ज्यादा दुकानें शामिल हुई। वहीं 10 छोटे-बड़े झूले शामिल हुए। मेले में गांव सहित आसपास के 20 गांव के 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। यहां महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित मप्र के अन्य जिलों के व्यापारी और लोग शामिल हुए। लोगों ने बताया कि हर साल मेले में लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस बार 20 हजार से ज्यादा लोग मेले में शामिल हुए। निवाली के कई व्यापारी अपने नगर में स्थित प्रतिष्ठान बंद कर मेले में दुकानें लेकर शामिल हुए। व्यापारियों ने बताया कि भोंगर्या हाट से ज्यादा भीड़ मेले में लगी। यहां लगातार व्यापारियों के साथ लोगों की भीड़ हर साल बढ़ रही है। जिसे संभालने के लिए पुलिस प्रशासन भी अपनी पूरी मुस्तैदी से लगा रहा। यहां अधिकतर कुल्फी, आइसक्रीम, जलेबी, भजिए, गोडसे, पान सहित कई दुकानें लगी।

दुकानों पर बिके सूखे व केमिकल रहित रंग

निवाली | दुकानदारों ने सूखे व केमिकल रहित रंग बेचे। रंगपंचमी पर लोगों को केमिकल के रंगों का इस्तेमाल नहीं करने व पानी की बर्बादी रोकने के लिए सूखे रंग की होली खेलने के लिए खेड़ापति सेवा संस्थान के सदस्यों ने जागरूक किया। संस्थान के 100 से ज्यादा सदस्यों ने एक दिन पहले शाम को खेड़ापति हनुमान की आरती कर लोगों को सूखे रंग से होली खेलने की अपील की। नगरवासियों ने भी अधिक से अधिक मात्रा में सूखे रंगों को लेकर रंगपंचमी के त्योहारों को मनाने में अपनी सहभागिता निभाई।

युवाओं ने खेली सूखे रंगों की होली

निवाली | नगर में पूरे दिन युवाओं ने रंगपंचमी का त्योहार मनाया। युवाओं ने नाच-गाने के साथ रंगों का उत्सव मनाया। रंगों के उत्सव में पूरे दिन नगर में युवाओं की टोली ने रंगपंचमी का आनंद लेती नजर आई। इस दौरान नगर में अधिकतर दुकानें बंद रही। नगर पूरी तरह सन्नाटे में रहा। वहीं लोगों ने मेला स्थल पर पहुंचकर सूखे रंग से होली खेली। खेड़ापति सेवा संस्थान के सदस्यों ने होली मिलन समारोह के तहत सूखे रंगों से होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।

राधा-कृष्ण की निकाली फाग यात्रा

जुलवानिया | नगर में रंगपंचमी पर होली उत्सव मनाया गया। नगर के राम मंदिर से राधा-कृष्ण की फाग यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। महिला-पुरुष सूखे गुलाल के रंग उड़ता हुए चल रहे थे। फाग यात्रा के दौरान युवाओं ने खूब नृत्य किया। फाग यात्रा मां गायत्री मंदिर चौक, एबी रोड से होते हुए बस स्टैंड पहुंची। यहां सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दी।

मेले के कारण रंगों की पंचमी फीकी पड़ रही है

कुशमिया के इस मेले के कारण आसपास के गांवों में रंगपंचमी का त्योहार फीका हो रहा है। लोगों ने बताया कि आसपास के गांवों के अधिकतर लोग मेला देखने आते हैं। इससे गांवों में रंगपंचमी का त्योहार फीका होने लगा है। वहीं हर साल मेले का स्वरूप बढ़ता जा रहा है। वहीं निवाली में रंगपंचमी की धूम पूरी तरह फीकी पड़ती जा रही है। इसको लेकर लोगों में चर्चा भी है कि अब रंगपंचमी का दिन अगले दिन ही तय किया जाए। ताकि रंगपंचमी पर लोगों की भीड़ रहे।

मेले में लोडिंग वाहन में ओवरलोड होकर शामिल हुए लोग।

कुशमिया गांव में लगे मेले में झूलों का आनंद लेते लोग।

500 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन हुए मेले में शामिल

मेले में व्यापारियों के साथ आम लोगों की भीड़ रही। जहां ट्रैक्टर, बाइक, कार सहित अन्य 500 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन मेले में शामिल हुए। पिछले वर्ष 500 से ज्यादा वाहन इस मेले में पहुंचे थे। यहां इस साल भी 500 से ज्यादा वाहन पहुंचे। इसके लिए खेतों में पार्किंग व्यवस्था की गई। ताकि मेले में लोगों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके। वहीं पुलिस जवान भी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात रहे।
खबरें और भी हैं...