पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News More Than 40 Thousand Knocked Down Vehicles Are Running On The Streets Of The Capital

राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे हैं 40 हजार से ज्यादा खटारा वाहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देरी ने बढ़ाई दिक्कतें

परिवहन विभाग के कुछ रिटायर्ड कर्मचारियों के अनुसार यह खेल 15 साल से भी अधिक समय से चल रहा है। अगर पूरे प्रदेश का आंकड़ा इकट्‌ठा किया जाएगा तो टैक्स की राशि करोड़ों रुपए में पहुंचेगी। फिलहाल परिवहन विभाग का 3900 करोड़ रुपए का सालाना लक्ष्य है। इसमें से 20 फीसदी अकेले आरटीओ से आता है।

भोपाल में लगभग 40 हजार खटारा वाहन घूम रहे हैं। पूरे प्रदेश में यह संख्या 3 लाख से अधिक है। टैक्स बचाने के लिए कितने वाहन कबाड़ियों के खपा दिए? इसका डाटा फिलहाल परिवहन विभाग खंगाल रहा है। पिछले एक साल में पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने, पीयूसी सर्टिफिकेट लेने, अवैध वाहनों को शहर में रोकने के लिए कई प्रयास हुए, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आज भी शहर की सड़कों पर धुआं छोड़ते वाहन आसानी से देखे जा सकते हैं।

सांकेतिक चित्र

विभाग की देरी ने पुराने वाहनों से टैक्स की वसूली में दिक्कतें बढ़ा दी है। अधिकारियों के अनुसार वाहनों के िरकॉर्ड में कई पते बदल चुके होंेगे। फोन और मोबाइल नंबर का डाटा भी अधूरा है। कई वाहन मालिकों की मृत्यु हो चुकी होगी। ऐसे में पुराने वाहन मालिकों से टैक्स वसूल करना आसान नहीं होगा। वहीं कुछ अधिकारियों का दावा है कि वे आसानी से टैक्स वसूल लेंगे।
खबरें और भी हैं...