सात हजार से ज्यादा लोगों को मिला जॉब, लोन दिलाए
इंदौर| प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में खादी-ग्रामोद्योग, रेशम, हस्तशिल्प और हथकरघा की गतिविधियों से जोड़कर सात हजार से ज्यादा व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिले हैं। आदिवासी उपयोजना मद में कुटीर व ग्रामोद्योग की गतिविधियों में 13 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि खर्च की गई, जिससे 127 हितग्राहियों को स्व रोजगार से जुड़ी विधाओं में प्रशिक्षण दिलाया गया। खादी व ग्रामोद्योग द्वारा आदिवासी वर्ग के करीब 600 कारीगरों और शिल्पियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक से ऋण दिलाए गए।
आदिवासी उपयोजना**