- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Mother Narmada Removes All The Troubles From The Parikrama Swami Vasudevanand
मां नर्मदा परिक्रमा से दूर होते हैं तमाम कष्ट : स्वामी वासुदेवानंद
भोपाल| ज्योति पीठाधीश्वर बद्रिकानंद जगतगुरु शंकराचार्य व अयोध्या राम मंदिर के ट्रस्टी स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज के गुरुवार को भोपाल पहुंचने पर महर्षि संस्थान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अगवानी की गई। ब्रह्मचारी गिरीशजी ने उनकी चरण पादुका का पूजन कर स्वागत किया। रतनपुर स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के महर्षि मांगलिक भवन में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों ने शंकराचार्यजी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम भगवान का मंदिर जल्द तैयार होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं को मां नर्मदा की महिमा भी बताई और कहा कि नर्मदा परिक्रमा से तमाम कष्ट दूर होते हैं।