पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Mother Son Beat Gateman Bitten By Teeth Case After Not Opening Railway Gate

रेलवे फाटक नहीं खोलने पर मां-बेटे ने गेटमैन को पीटा, दांत से काटा, केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | रेलवे फाटक नहीं खोलने पर महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर गेटमैन को पीट दिया। उसे दांत से भी काटा। घटना सुखलिया रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार रात 9 बजे की है। गेटमैन राकेश शर्मा की रिपोर्ट पर बदल का भट्‌टा में रहने वाली मीना व उसके बेटे चेतन रघुवंशी के खिलाफ बाणगंगा पुलिस ने केस दर्ज किया है। राकेश के मुताबिक, सोमवार रात 9 बजे मैं ड्यूटी पर था। ट्रेन के आने के समय गेट बंद कर दिया, तभी चेतन बाइक लेकर अंदर घुस गया। दूसरी तरफ का गेट बंद था। चेतन और उसकी मां मीना गेट खोलने के लिए चिल्लाने लगे। मैंने ट्रेन निकल जाने को कहा तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
खबरें और भी हैं...