पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांसद लालवानी ने परिवार की सदस्य का देहदान किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | शहर में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है। रविवार को सांसद शंकर लालवानी ने परिजन की सहमति से परिवार की सदस्य प्रीति लालवानी के निधन के बाद नेत्रदान, त्वचादान और देहदान करवाया। सांसद लालवानी ने बताया कि देहदान के पवित्र संकल्प द्वारा दूसरों को जीवन देने का जज्बा विरले लोगों में ही देखने को मिलता है। धर्मों की परिभाषा से परे मानव धर्म सिखाता है कि जिंदा होकर किसी व्यक्ति के काम आएं। यदि मृत्यु के बाद भी आप किसी के काम आए तो उत्तम है। उन्होंने बताया कि देहदान के लिए इंदौर सिंधी समाज की अग्रणी संस्था मुस्कान ग्रुप के अंगदान प्रकल्प के सेवादारों से संपर्क किया। मुस्कान ग्रुप के जीतू बागानी और राजेंद्र माखीजा ने बताया प्रीति लालवानी की शवयात्रा निवास मून पैलेस से निकालकर मंदिर में दर्शन के बाद देह शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम को दी गई। इसके पूर्व नेत्रदान एमके इंटरनेशनल आई बैंक व त्वचा दान चोइथराम हॉस्पिटल में किया गया।
खबरें और भी हैं...