- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Mp Teachers Union District Unit Should Be Declared A Local Holiday On Rangpanchami
मप्र शिक्षक संघ जिला इकाई... रंगपंचमी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए
खंडवा | रंगपंचमी पर 14 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए। इस मांग को लेकर मप्र शिक्षक संघ जिला इकाई ने गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह मौर्य एवं सचिव एनपी मिश्रा ने बताया जिले में रंगपंचमी धूमधाम से मनाई जाती है। अवकाश नहीं होने से स्कूल व कार्यालयों में आने-जाने के साथ स्कूलों में भी व्यवधान की संभावना रहती है। संघ ने पिछले साल की तरह इस बार भी एक स्थानीय अवकाश निरस्त कर रंगपंचमी का अवकाश घोषित करने की मांग की है ताकि स्कूल शिक्षक व कर्मचारी भी रंगपंचमी का त्योहार मना सकें। इसके अलावा देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। इससे सुरक्षा को देखते हुए रंगपंचमी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।