- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Mpsd Application For Admission In New Session Till 5 April
एमपीएसडी : नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन 5 अप्रैल तक
रंगमंच का ककहरा
मप्र नाट्य विद्यालय के वर्ष 2020-21 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय प्रबंधन ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। आवेदन की अंतिम तारीख 4 अप्रैल को साम 5 बजे तक रखी गई है। विद्यालय प्रबंधन प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियों को फाइनल कर चुका है। विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तारीख के बाद यदि किसी प्रतिभागी का आवेदन तय तिथि के बाद डाक के माध्यम से प्राप्त होगा तो वह कंसीडर नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह नोटिफिकेशन विद्यालय द्वारा संचालित 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए जारी किया गया है। जिसमें कुल 26 सीटें है।
2 साल का अनुभव जरूरी
एमपीएसडी में आवेदन करने के लिए स्टूडेंट्स को ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही तीन नाटकों में अभिनय और रंगकर्म के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव अनिवार्य है। खास बात यह है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्राथमिक और अंतिम चयन कार्यशाला दोनों ही भोपाल में होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले यह चयन कार्यशालाएं इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और सतना में अायाेजित की जाती रही हैं।
कार्यशाला मई-जून में
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार नए स्टूडेंट्स के चयन के लिए प्राथमिक चयन कार्यशाला अप्रैल के अंतिम सप्ताह और अंतिम चयन कार्यशाला मई के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगी।