पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Municipal Corporation On One Hand There Is Financial Crisis On The Other Hand 40 Crore Stuck In Yes Bank

नगर निगम... एक ओर तो वित्तीय संकट, दूसरी ओर यस बैंक में अटके 40 करोड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| इसे कहते हैं गरीबी में आटा गीला होना। वित्तीय संकट से जूझ रहे यस बैंक में नगर निगम का भी एक खाता है। इस खाते में 40 करोड़ रुपए हैं। निगम के खजाने की हालत यह है कि मार्च का महीना आधा बीत गया है लेकिन कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिली है। दरअसल आदमपुर छावनी में कचरे से बिजली बनाने के लिए एस्सेल इंफ्रा के साथ किए गए अनुबंध के तहत एक एस्क्रो अकाउंट खोला गया था। बताया जाता है कि इस अकाउंट में 40 करोड़ जमा हैं। इसमें शासन से मिलने वाली सब्सिडी की राशि जमा थी। अब यह रकम निगम को कब और कैसे मिलेगी? यह तय नहीं है। निगम के अपर आयुक्त एजे एक्का ने बताया कि निगम की ओर से आरबीआई को पत्र लिखा गया है। आरबीआई ने आश्वस्त किया कि यह राशि मिल जाएगी।
खबरें और भी हैं...