- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Municipal Corporation Will Not Allow Illegal Cane Grapes To Run Action Commences
गन्ने के रस की अवैध चरखियां नहीं चलने देगा नगर निगम, कार्रवाई शुरू
भोपाल| नगर निगम प्रशासन शहर में गन्ने के रस की अवैध तरीके से रखी गई चरखियां नहीं चलने देगा। निगम के अतिक्रमण विराेधी अमले ने बुधवार से इस मुहिम की शुरुअात भी कर दी है। अमले ने पुराने शहर के कराेंद इलाके में गन्ने के रस की दस चरखी वालाें काे हटाकर उनके पास रखा फर्नीचर जब्त किया गया। निगम के अधिकारियाें का कहना है कि इन चरखी वालाें ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध तरीके से चरखियां स्थापित कर ली थी। अमले ने बुधवार काे नए व पुराने शहर के कई क्षेत्राें से अतिक्रमण हटाया। अमले ने एमपी नगर जाेन 1 अाैर जाेन 2 में, अरेरा कालाेनी, 11 नंबर स्टाप इलाके में नालियाें पर रखी गई गुमटियां हटाईं। न्यू मार्केट में इंडियन काफी हाउस के पास रखी कई अवैध गुमटियां हटाकर चार हाथ ठेले जब्त किए।