पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rau News Mp News Municipality Forgotten By Installing Polythene Waste Separating Machine Pasture Becomes Trenching Ground

पॉलीथिन कचरा अलग करने मशीन लगाकर भूली नगर पालिका, चारागाह बना ट्रेंचिंग ग्राउंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पालिका द्वारा तैनात चौकीदार गायब, आवारा गाय निगल रहीं पॉलीथिन

शहर में करीब 40 हजार घरों से निकलने वाले कचरे को एक जगह इकट्ठा करने के लिए बड़ौदी क्षेत्र में सर्किल जेल के ठीक पीछे ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाया गया है। यहां कचरे से पॉलिथीन अलग करने के लिए पिछले साल फटका मशीन लगाई थी। कचरे से पॉलिथीन अलग करने का ट्रायल भी ले लिया, लेकिन उसके बाद मशीन चालू करना भूल गए। अन्य काम भी कराए गए हैं, लेकिन मौजूदा समय में ट्रेचिंग ग्राउंड की कोई भी सुध नहीं ली जा रही है। इससे आज ट्रंेचिंग ग्राउंड चारागाह में तब्दील होकर रह गया है। घास खाने को नहीं मिल रही इसलिए आवारा गायों का झुंड हर दिन ट्रेंचिंग ग्राउंड में देखा जा रहा है। गाय पॉलिथीन कचरा निगल रही हैं, लेकिन नगर पालिका अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पॉलीथिन निगलने से गायों की प्रतिदिन हो रही मौत

स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 में अंक बढ़ाने के लिए नगर पालिका ने ट्रेंचिंग ग्राउंड को व्यवस्थित कराया था। तत्कालीन सीएमओ सीपी राय ने यहां टीनशेड बनवाकर फटका मशीन स्थापित करा दी। कचरे से पॉलिथीन अलग करने का ट्रायल भी हो गया। लेकिन फटका मशीन को आगे चलाने की कवायद ही नहीं की गई। नतीजा यह है कि आज ट्रेचिंग ग्राउंड पर कचरे के ढेर बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसमें अधिकतर पॉलिथीन कचरा शामिल है। फटका मशीन चलाकर कचरे से पॉलिथीन अलग नहीं की जा रही है। जिससे परिसर में पॉलिथीन कचरा फैला पड़ा है। दोनों तरफ से खुले पड़े ट्रेंचिंग ग्राउंड में आवारा गाय आसानी से घुस आती हैं। जिससे ट्रेचिंग ग्राउंड एक तरह से चारागाह सा नजर आने लगा है। गायों को यहां घास तो नहीं मिलती लेकिन भूख के कारण पॉलिथीन निगल रहीं हैं। जिससे गायों की मौत भी हो रही है। गायों को घुसने के लिए रोकने के लिए बाकायदा चौकीदार तैनात किया गया है। लेकिन चौकीदार दिन भर गायब रहता है। अधिकारी भी देखने के लिए नहीं जा रहे। ट्रीटमेंट प्लांट सहित अन्य काम कराने वाले ठेकेदारों को नगर पालिका आठ से दस लाख रुपए का भुगतान कर चुकी है, लेकिन उपयोग नहीं कर रही है।


बड़ौदी स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में पॉलिथीन खाते मवेशी।

फटका मशीन चलाने अस्थायी कनेक्शन लिया, स्थायी कराने के लिए कवायद ही नहीं की

पॉलीथिन कचरा अलग करने के लिए फटका मशीन लगाई है। फटका मशीन चलाने के लिए नगर पालिका ने बिजली कंपनी से थ्री-फेस स्थायी कनेक्शन नहीं लिया है। नगर पालिका ने सिर्फ अस्थायी कनेक्शन लेकर शुरुआत में काम चला लिया है। इसके बाद कोई सुध नहीं ली है।

सेप्टिक टैंक की गंदगी के लिए ट्रीटमेंट प्लांट बनाया, लेकिन उपयोग भी नहीं हुआ

पिछले साल नगर पालिका ने ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर के अंदर सेप्टिक टैंकों से निकाली जाने वाली गंदगी के लिए ट्रीटमेंट प्लांट बनवाया है। गंदगी और पानी अलग करने के लिए बनाए ट्रीटमेंट प्लांट का एक साल में एक भी बार उपयोग नहीं हो सका है। बता दें कि सक्शन मशीन से घरों के सेप्टिक टैंक से गंदगी निकालकर शहर के आसपास क्षेत्रों में फेंकी जा रही थी। खुले में गंदगी की वजह से वायु प्रदूषण और पानी भी प्रदूषित हो रहा था। रिहायशी क्षेत्रों में भी दुर्गंध फैलती थी। गंदगी फेंकने के लिए दूसरा कोई विकल्प नहीं था, लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण के चलते बड़ौदी पर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया है।

गायों को अंदर घुसने से रोका जाएगा

गोविंद भार्गव, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर पालिका शिवपुरी
खबरें और भी हैं...