पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Muradi From All Over The Country Reached The Shrine Of Sailani Baba Prayed And Sought A Vow

सैलानी बाबा की दरगाह पर देशभर से पहुंचे मुरादी, जियारत कर मन्नत मांगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरगाह पर चादर पेश करते हुए।

दरगाह पर हाजिरी देते श्रद्धालु।

सैलानी बाबा के मेले में आए लोग।

खंडवा | कोई दरगाह परिसर में लोट लगा रहा था तो कोई चीख पुकार मचाता, किसी के हाथ में मुर्गा तो कोई हाथ में धागा लेकर बाधा दूर कराने अपने परिजन के साथ मन्नत पूरी होने पर हाजिरी देने पहुंचा। शुक्रवार को यह नजारा था सैलानी बाबा की दरगाह का। जावर से पांच किमी दूर सैलानी बाबा की दरगाह पर होली से रंगपंचमी तक पांच दिनी मेला लगा। मेले के चौथे दिन शुक्रवार को हजारों मुरीदों ने दरगाह पर जियारत की। रात 12 दरगाह की खिदमत करने वाले परिवार ने संदल चढा़या। गुरुवार रात से यहां मुरीदों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देररात तक चलता रहा। रंगपंचमी पर मेले का आखिरी दिन रहेगा। दरगाह के अब्दुल खान व अनवर खान ने बताया मेला शुरू होने के पहले से ही लोगों यहां डेरा डाल कर रहते हैं। यह मेला हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। उन्होंने बताया एक यही दरगाह है यहां पर हरे रंग चादर के अलावा केसरिया सहित विभिन्न रंगों की चादर चढ़ाई जाती हैं।
खबरें और भी हैं...