पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News My Father Is Not A Victim Of Mumbai Attack Yes Bank Does Not Have This Condition Shagun

मेरे पिता मुंबई हमले का शिकार नहीं हाेते ताे यस बैंक का यह हाल नहीं होता : शगुन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शगुन को बोर्ड में नहीं आने दे रहे थे राणा

राणा कपूर के साथ यस बैंक की स्थापना करने वाले स्व. अशोक कपूर की बेटी और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बैंक के बोर्ड में शामिल हुईं शगुन कपूर गोगिया ने कहा है कि उनके पिता मुंबई हमले में अातंकियाें की गाेली का शिकार नहीं हुए होते तो बैंक का यह हाल कभी नहीं होता। गौरतलब है अशोक कपूर की मौत के बाद राणा ने उनके परिवार को बैंक से बाहर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

{यस बैंक दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। जमाकर्ता हताश हैं। अब बैंक के पास क्या विकल्प हैं?

मेरा और परिवार का भरोसा बैंक पर बरकरार है। इसलिए हमने अपनी 8.5% हिस्सेदारी नहीं बेची है। हम इसे उबारने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। बैंक के एस्क्रो अकाउंट में 3600 करोड़ रुपए (50 करोड़ डॉलर) हैं। इससे जमाकर्ताओं का पैसा लौटाने में मदद मिलेगी।

{आपको लगता है कि आपके पापा होते तो बैंक
की यह स्थिति नहीं होती?

बिल्कुल। यस बैंक का मूल आइडिया पापा का ही था। उन्होंने इसे एनबीएफसी से बैंक और फिर अहम मुकाम तक पहुंचाने में योगदान दिया। उनके रहते बैंक एेसी परेशानियों में नहीं घिरता। वे इसके संचालन में इतनी गड़बड़ियां कभी नहीं होने देते। शेष | पेज 12 पर (पढ़ें पेज 15)

अशोक कपूर

शगुन कपूर

खबरें और भी हैं...