- Hindi News
- National
- KHAAR News Mp News Nalini39s Plea For Early Release Of Rajiv39s Murder Rejected
राजीव की हत्या की दोषी नलिनी की जल्द रिहाई की याचिका खारिज हुई
मद्रास हाईकोर्ट ने राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी एस नलिनी की शीघ्र रिहाई की मांग ठुकरा दी है। नलिनी ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल कर कहा था कि तमिलनाडु मंत्रिमंडल ने उसे मिलाकर उम्रकैद के सात दोषियों को पहले ही रिहा करने का प्रस्ताव पारित किया है। उसने दलील दी कि राज्यपाल इस प्रस्ताव पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में उसका लगातार जेल में रहना गैरकानूनी है। इस पर जस्टिस आर सुब्बैया की पीठ ने यह कहते हुए नलिनी की याचिका खारिज कर दी कि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि दोषियों का जेल में रहना गैरकानूनी है।