पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Napa39s Munadis Ineffective Shops On City Streets Footpaths Also Surrounded

नपा की मुनादी बेअसर, शहर की सड़कों पर लग रहीं दुकानें, फुटपाथ भी घिरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अतिक्रमण हटाने नपा और ट्रैफिक पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

शहर की सड़कें दुकानों से सजी हुई है, जबकि फुटपाथ पर पैदल राहगीर का चलना मुश्किल हो रहा है। फुटपाथ पर बाइक व दुकानदारों ने अस्थायी तरीके से कब्जे कर लिए हैं। यह स्थिति तो तब है जब पिछले सप्ताह नगरपालिका प्रशासन ने शहर में मुनादी कराकर फुटपाथी दुकानदारों को पापूजी मोहल्ला स्थित हॉकर जोन में शिफ्ट होने की हिदायत दी थी, लेकिन दुकानदारों की मनमानी के आगे नपा की मुनादी बेअसर है। इसे लेकर यातायात और नपा कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हंै। शहर के गुलंबर चौक, बड़ौदा रोड, स्टेशन रोड व पाली रोड पर यह हालात आसानी से देखे जा सकते हंै। जिन पर दुकानदारों ने अपना सामान जमा कर रखा हुआ है। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

शहर के पाली रोड पर दुकानदारों ने फुटपाथ तक दुकानें सजाई है, इसमें उनके द्वारा दुकानों के बाहर 15 फीट तक पाल लगा दिए गए हंै और 10 फीट तक सड़क पर ही दुकानों के काउंटर रख दिए गए हैं। इन दुकानों के बाहर वाहन भी खड़े किए जा रहे हैं जिससे सड़क पर जाम और पैदल राहगीर को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर पाली रोड पर फुटपाथ पूरी तरह से दुकानदारों के कब्जे में है, जिसे लेकर नगर पालिका भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं अब तक कार्रवाई कर रही यातायात पुलिस भी दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई व सामान जब्ती की कार्रवाई नहीं कर रही है। नतीजा दुकानदार सड़कों पर कब्जा जमाए बैठे हैं।

मुनादी से चेतावनी के बाद भी शहर के गुलंबर से नहीं हट रहे फुटपाथी दुकानदार
खबरें और भी हैं...