पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Narmada Water From Indore Started Coming To Shipra Via Pipeline For Bathing Festivals

स्नान पर्वाें के लिए पाइप लाइन के जरिए शिप्रा में अाने लगा इंदौर से नर्मदा का पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन| मार्च-अप्रैल के स्नान पर्वाें के लिए नर्मदा का पानी पाइप लाइन के जरिए अाने लगा है। इंदाैर के पास उज्जैनी गांव से अा रहा ये पानी शिप्रा के त्रिवेणी घाट पर जमा हाे रहा है। इस घाट के पूरे भरने अाैर स्नान पर्व के नजदीक अाने पर स्टाप डेम के गेट खाेलकर इसे रामघाट सहित अन्य प्रमुख घाटाें की तरफ बढ़ा दिया जाएगा। 24 मार्च काे भूतड़ी अमावस्या है। इसका स्नान कालियादेह महल के 52 कुंडाें में हाेगा। 25 मार्च काे गुड़ी पड़वा, 8 अप्रैल से 7 मई तक बैसाखी स्नान पर्व व 18 अप्रैल काे पंचक्राेशी यात्रा की शुरुअात का स्नान पर्व हाेगा।
खबरें और भी हैं...