- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Narmada Water To Be Divided After A Burst Pipeline Today
तीसरी बार फूटी पाइप लाइन, अाज दाेपहर बाद बंटेगा नर्मदा जल
पानी की समस्या
साेमवार देर रात तक सुक्ता फिल्टर प्लांट से दूध तलाई अाैर पड़ावा क्षेत्र में बांटा पानी
हाेली अाैर गर्मी में शहर काे पर्याप्त पानी देने की तैयारी निगम द्वारा किए जाने के बावजूद धुलेंडी के दिन लाेगाें काे पानी की समस्या का सामना करना पड़ेंगा। क्याेंकि नर्मदा याेजना की मुख्य पाइप लाइन सोमवार को तीसरी बार एक ही स्थान पर चारखेड़ा गांव के पास फूट गई। दाेपहर में सुधार कार्य शुरू किया अाैर रात तक चला। पानी शहर तक अाने में 12 से 14 घंटे का समय लगेगा। इस कारण शहर में मंगलवार दाेपहर बाद पानी बांटा जाएगा। बार-बार पाइप लाइन फूटने के कारण कई क्षेत्राें में पांच-छह दिन से लाेगाें काे पानी नहीं मिल पाया। वहीं पड़ावा अाैर दूध तलाई क्षेत्र में साेमवार देर रात तक सुक्ता जल प्रदाय केंद्र से पानी सप्लाई किया। मंगलवार सुबह शहर के मध्य क्षेत्र में कम प्रेशर से सुक्ता का पानी बांटा जाएगा। वहीं झीलाेउद्यान, इंदाैर नाका, गुलमाेहर काॅलाेनी अाैर डाइट के अाेवर हेड टैंक से जुड़े क्षेत्राें में दाेपहर बाद पानी बांटा जाएगा।
5 मिनट में टैंकर खाली
पदमकुंड वार्ड के अधिकांश क्षेत्राें में छह दिन से नलाें में पानी नहीं अाया। साेमवार सुबह लाेग अाक्राेशित हाे गए अाैर जल विभाग पहुंचे। यहां सहायक यंत्री राजेश गुप्ता ने लाेगाें काे समझाइश देकर टैंकर भेजने का अाश्वासन दिया। दाेपहर में इस क्षेत्र में टैंकर से पानी पहुंचा ताे लाेगाें की भीड़ लग गई। पांच मिनट में ही टैंकर खाली हाे गया। थाेड़ी देर बाद फिर झीलाेउद्यान स्थित कुएं से टैंकर भरकर लाया अाैर पानी बांटा।
120 ट्रीप लगाकर बांटा पानी
शहर में 3 मार्च से सतत जल परिवहन की मांग बढ़ रही है। नर्मदा याेजना की पाइप लाइन बार-बार फूटने के कारण सुबह से देर रात तक करीब 120 ट्रीप पानी अलग-अलग क्षेत्राें में बांटा जा रहा है। निगम के चार टैंकराें के अलावा दाे किराए के टैंकर भी जल परिवहन के लिए साेमवार काे चालू किए। एेसे क्षेत्र जहां नर्मदा याेजना के अलावा अन्य जल स्राेत नहीं है, वहां टैंकराें से पानी भेजा गया।
दाेपहर बाद व्यवस्थित करेंगे पानी सप्लाई
हिमांशु सिंह, अायुक्त, नगर पालिक निगम
पदमकुंड वार्ड में पानी का टैंकर पहुंचा ताे लाेगाें की भीड़ लग गई। पांच मिनट में ही टैंकर खाली हाे गया।