- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Narmada Water Will Not Be Available In Many Areas Due To Fault In Bhaklay
भकलाय में फाॅल्ट हाेने से अाज कई इलाकों में नहीं मिलेगा नर्मदा का पानी
इंदाैर | जलूद के पास भकलाय में बिजली लाइन में फाॅल्ट हो जाने के कारण शहर की 13 टंकियों में नर्मदा का पानी नहीं भर पाया। लेकिन लेवल जीरो पर ही रहा। लाइन सुधार के कारण नर्मदा प्राेजेक्ट के पहले से लेकर तीसरे चरण केे पंप बंद कर दिए। एेसे में बजरंग नगर, चंदन नगर, भंवरकुआं, बिलावली, खातीवाला टैंक, महावीर नगर, पीडब्ल्यूडी टंकी, यशवंत क्लब, महाराणा प्रताप नगर, जिंसी, नगीन नगर, बर्फानी धाम, गाड़ी अड्डा, बर्फानी धाम टंकी से पानी की अापूर्ति नहीं हो पाएगी। शुक्रवार तक इन टंकियों में पानी भरा पाएगा तो शनिवार से आपूर्ति सामान्य होगी।