- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Narrated In Songs I Will Play Holi This Time With Kanha Ji
गीतों में सुनाया- मैं तो अबके होली खेलूंगी कान्हा जी के संग...
सिटी रिपोर्टर . भोपाल
सोमवार को मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रमाकांत शर्मा की काष्ठकला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद दुबे और उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा मौजूद रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत प्रो. राजकुमारी शर्मा के गीत से हुई। इसके बाद मुकेश बंसोडे, डॉ. प्रीति प्रवीण खरे, डॉ. वर्षा चौबे, डॉ. आशा सिन्हा कपूर ने होली गीत मैं तो अबके होली खेलूंगी कान्हा जी के संग..., खेले मसाने में होली..., मेरा मुर्शिद खेले होली..., बम भोले खेल रहे होली खेले... की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कलाकारों ने ब्रज की होली, कुमाऊनी होली, बच्चों द्वारा सूफी होली की प्रस्तुति भी दी गई, जिसे विजया शर्मा, लता बाथम, राधारानी चौहान के साथ अन्य ने प्रस्तुत किया। इसके बाद कलाकारों ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन जया आर्य ने किया।