ओटीए सैन्य प्रशिक्षण में शामिल हुए नासिर अली
सिटी रिपोर्टर| द भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट नासिर अली ओटीए सैन्य प्रशिक्षण में शामिल हुए। इस प्रशिक्षण में कठिन शारीरिक और मानसिक ट्रेनिंग के साथ ही बेटल क्राफ्ट और फील्ड क्राफ्ट सहित युद्ध कौशल के साथ सैन्य ड्रिल का अभ्यास करवाया गया। इस प्रशिक्षण में अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इनमें नासिर अली को सर्टिफिकेट और ओवरऑल चैम्पियन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।