पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News National Racing Championship For Awareness Towards Helmet

हेलमेट के प्रति अवेयरनेस के लिए नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

dirt track

सुभाष फाटक रेलवे ट्रैक स्थित जेल बाग ग्राउंड परिसर में बने राइडर्स मोटर पार्क में टीवीएस डर्ट ट्रैक चैलेंज-2020 का आयोजन किया गया। यह चैंपियनशिप रेस फॉर हेलमेट अवेयरनेस के लिए आयोजित हुई। इसमें भोपाल सहित देश के विभिन्न शहरों के लगभग 100 राइडर्स शामिल हुए। खास बात यह है कि इसमें भोपाल के 70 प्रतिभागी शामिल हुए, जिन्होंने यहां अपनी ड्राइविंग स्किल्स दिखार्इं। चैंपियनशिप का संयोजन राइडर्स एसोसिएशन ऑफ भोपाल ने किया।

चैंपियनशिप 4 कैटेगरी में आयोजित की गर्इ। इसमें चारों क्लास में बेहतर परफॉर्म करने वाले प्रतिभागी चैंपियन बने। बाइक चैंपियनशिप के लिए कुल 800 मीटर का एक लैप तैयार किया गया। इसमें एक्सपर्ट क्लास में 10 लैप, स्कूटर क्लास में 6 और गर्ल्स क्लास में 2 लैप का टास्क राइडर्स को दिया गया। चैंपियनशिप में पहला स्थान बाबर खान और दूसरा स्थान नदीम खान को मिला। वहीं लेडीज क्लास में पहला स्थान आयशा असलम और दूसरा स्थान रोली वर्मा को मिला।
खबरें और भी हैं...