- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News National Youth Parliament Registration Begins 31 March Deadline
राष्ट्रीय युवा संसद के रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 मार्च अंतिम तारीख
सिटी रिपोर्टर|संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय युवा संसद प्रोग्राम का आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए किया जाएगा। इसमें स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स भाग ले सकेंगे। मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन nyps पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
युवा संसद कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा चयनित विद्यार्थी युवा संसद किशोर सभा और महाविद्यालय के डीन द्वारा चयनित विद्यार्थी तरुण सभा के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इसके बाद संस्थान अपने परिसर में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इसके लिए पंजीयन 31 मार्च तक कराए जा सकेंगे।
संस्थान द्वारा युवा संसद की रिपोर्ट, वीडियो व फोटो नेशनल यूथ पार्लियामेंट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा इसकी जांच और सत्यापन करने के बाद कार्यक्रम में निर्धारित नियमों के अनुरूप पाए जाने पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
registration Open