- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Ncc Gave Land For Super Specialty Hospital Work Will Stop Now For A Year
सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के लिए एनसीसी ने दी जमीन, सालभर से रुका काम अब होगा शुरू
सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए एनसीसी ने आखिरकार जमीन छोड़ दी है। लंबे समय से जगह खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन मिलने के बाद अब उम्मीद है कि बिल्डिंग का अधूरा काम समय पर पूरा हो सकेगा। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने अधिकारियों को 31 मार्च तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सरकार इसी वर्ष यहां सेवाएं शुरू करना चाहती है। इसीलिए उपकरण खरीदी और स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी तेज की जा रही है। डीन डॉ. ज्योति बिंदल ने बताया कि जल्द ही मेडिकल गैस पाइन लाइन सहित अन्य काम पूरे हो सकेंगे। अस्पताल के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों को मंजूरी दे दी है। कॉलेज की ओर से 14 विभागों में एक प्राेफेसर, दो-दो एसोसिएट प्राेफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के 103 पद, नर्सिंग सिस्टर के 115, नर्सों के 300 पद, मेट्रन के दो पद, टेक्नीशियन के 60 पद, फार्मासिस्ट के 2 व अन्य 4 पदों की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा था। कैजुअल्टी, बायोकेमिस्ट्री विभाग, माइक्रोबायोलॉजी, इंटेंसिव व अन्य विभाग के मेडिकल ऑॅफिसर के पदों के लिए मंजूरी नहीं मिली है।