- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Neet Pg Counseling Starts Choice Filling To Start From 16
नीट पीजी: काउंसिलिंग शुरू, 16 से होगी च्वॉइस फिलिंग
सिटी रिपोर्टर . भोपाल
नीट पीजी-2020 का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पहले राउंड के रजिस्ट्रेशन 22 मार्च की रात 11.55 बजे तक होंगे और ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग 16 से 22 मार्च तक होगी। सीट अलॉटमेंट 23 और 24 मार्च को होगा और परिणाम 25 मार्च को जारी होगा। आवंटित किए गए मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में छात्रों को 26 मार्च से 3 अप्रैल तक रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद दूसरे राउंड के रजिस्ट्रेशन 7 से 12 अप्रैल तक चलेंगे। च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 9 से 12 अप्रैल, सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 13 व 14 अप्रैल और रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होगा। आवंटित कॉलेजों में छात्रों को 15 से 22 अप्रैल तक रिपोर्ट करना होगा।
इसके बाद सेंट्रल और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए मॉपअप राउंड होगा। इसकी शुरुआत 12 मई से होगी, जो 26 मई तक चलेगा। इस दौरान च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 14 से 17 मई तक चलेंगे। शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट की जा सकती है।