पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर की एडवाइजरी कंपनियों का नेटवर्क 15 प्रदेशों में, अब तक 101 लोगों से पांच करोड़ ठगने का खुलासा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाली शहर की एडवाइजरी कंपनियों ने 15 राज्यों में नेटवर्क फैला रखा है। इन कंपनियों के खिलाफ 101 पीड़ित सामने आ चुके हैं, जिनसे करीब पांच करोड़ रुपए ठगे गए हैं। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के पास दो सैनिकों ने भी धोखाधड़ी की शिकायत की।
बिहार के एक व्यक्ति ने अधिकारियों को कॉल कर
कहा कि एडवाइजरी कंपनी के संचालकों ने उसकी
सारी जमापूंजी ऐंठ ली।

क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इन सभी एडवाइजरी कंपनियों के संचालकों की तलाश में टीमें लगी हैं। शुक्रवार को अमृतसर के सैनिक संदीप सिंह और न्यू दिल्ली के पहाड़ सिंह ने एक-एक लाख रुपए ठगने की शिकायत की। वहीं, बिहार के अमृत सिंह ने एक्सपर्ट रिसर्च एडवाइजरी कंपनी के खिलाफ 56 हजार रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत की। अमृत सिंह ने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करते हुए बताया उसकी जमा पूंजी ही इतनी थी, जिसे आरोपियों ने शेयर में दोगुना करने का बोलकर ठग लिया। अब हालत यह है कि वह सड़क पर आ गया है। उसके पास इंदौर आकर शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं है। इसलिए उसने कॉल सेंटर के नंबर पर अपनी पीड़ा जताई है। एएसपी दंडोतिया ने उन्हें किसी से मदद लेकर इंदौर आने को कहा है। यह भी कहा कि मदद कर उसे वापस भेज दिया जाएगा।

सबसे ज्यादा 17 शिकायतें मप्र की

अब तक जितनी शिकायतें मिली हैं, उनमें सबसे ज्यादा 17-17 शिकायतें मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और गुजरात के नौ-नौ, कर्नाटक के पांच, राजस्थान के चार, बिहार, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब के दो-दो और उत्तराखंड, केरल व असम के एक-एक व्यक्तियों ने गिरोह के खिलाफ शिकायत है।
खबरें और भी हैं...