पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर विकास की नई राजनीित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम का असर जिले के विकास पर पड़ने की संभावनाओं पर चर्चा तेज हो गई है। कम लागत के 23.5 किमी के बायपास, तीर्थनगरी ओंकारेश्वर का विकास, शहर में नर्मदा जल योजना की नई लाइन और औद्योगिक क्षेत्र में जमीन के भाव में कमी कर उद्योग-धंधे लगाने का मामला अधर में अटक सकता है।

कांग्रेस सरकार के गठन के बाद पहली बार जिले के दौरे पर आए तत्कालीन प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बायपास निर्माण के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। एक साल की कवायद के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क को जोड़कर कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के माध्यम से 23.5 किमी का 107 करोड़ की लागत से प्रस्ताव तैयार कराया। जो फिलहाल अभी इंदौर संभागयुक्त की टेबल पर ही पहुंच सका है। ऐसे में प्रदेश में हो रहे फेरबदल के कारण बायपास निर्माण की बात एक बार फिर फाइलों में दबकर रह जाएगी। क्योंकि भाजपा सरकार के दौरान 2011 से 2018 तक 32 व 16 किमी के दो बार बायपास के प्रस्ताव बने लेकिन बजट की कमी के कारण वे विधानसभा में स्वीकृत नहीं हो पाए। सूत्रों के मुताबिक अाेंकारेश्वर के विकास काे लेकर बनाए मास्टर प्लान पर प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक का असर नहीं हाेगा। ऐसा इसलिए क्याेंिक ये नाेटिफाइड है।

इन कामों पर हो सकता है असर

150 करोड़ से ओंकारेश्वर में होना है विकास कार्य


भाजपा नेता सिंधिया के स्वागत में भोपाल पहुंचे कांग्रेस नेता नारंग

इधर, जिले में सिंधिया के समर्थक माने जाने वाले परमजीतसिंह नारंग समर्थकों सहित गुरुवार को भोपाल पहुंचे। भोपाल में भाजपा नेता सिंधिया के स्वागत समारोह में शामिल कांग्रेस नेता नारंग ने कहा अभी पार्टी छोड़ने पर कोई बात नहीं की है। महाराज सिंधिया के आदेश के बाद निर्णय लेंगे।

प्रशासन पर प्रभाव

आला अफसरों में संशय की स्थिति, भारी पड़ सकती है कार्रवाई

प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक से जिले के आला अधिकारी अपने पद को लेकर संशय की स्थिति में हैं। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा पिछले पांच दिनों राजनीतिक घटनाक्रम से जिले के पांच पदेन बड़े अधिकारी अपनी पदस्थापन को लेकर परेशान हैं, क्योंकि कांग्रेस सरकार के गठन के बाद भाजपा शासन के खिलाफ आक्रामक विरोध के कारण जिला प्रशासन नाराज हो गया था। सीएए के समर्थन में रैली पर संघ, भाजपा संगठन और सांसद नंदकुमारसिंह चौहान सहित विधायकों पर प्रकरण दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह पंधाना विधायक राम दांगोरे ने अपने विधायक मद का मामला उठाया तो उनके ऊपर शासकीय कार्य में बांधा का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया। ऐसे में यदि भाजपा की सरकार बनती है तो उनके ऊपर कार्रवाई संभव हो सकती है।

राजनीतिक असर

सिंधिया के इस्तीफे के बाद निमाड़ में बढ़ेगा अरूण यादव का कद

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद निमाड़ की राजनीति में पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव का कद बढ़ेगा। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा प्रदेश में सरकार के गठन के बाद निमाड़ की राजनीति सिंधिया और यादव के बीच दो ध्रुवी हो गई थी। खंडवा और बुरहानपुर के जिला प्रभारी मंत्री सिंधिया के समर्थक थे। जिसके कारण यादव समर्थक नाराज थे। अब सिंधिया समर्थक नेता खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर में पार्टी के जिले व प्रदेश स्तर के पदों से इस्तीफा दे रहे हंै। जिसके कारण पूर्व प्रदेशाध्यक्ष यादव खुलकर सिंधिया के खिलाफ बोलने लगे हैं। वहीं यादव समर्थक खंडवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय गांधी भवन में सिंधिया पुतला जलाया। हालांकि इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण ओंकार पटेल नहीं आए।

शहर विकास के मुद्दे अस्थिर हो गए हैं

प्रदेश की राजनीतिक अस्थिरता पर जिले के विकास कार्यों में रूकावट की आशंका पर चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष गुरमीतसिंह उबेजा ने कहा जिले को किसी भी राजनीतिक दल की सरकार से कोई फायदा नहीं मिला। वर्तमान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से शहर विकास के मुद्दे अस्थिर हो गए हैं। शहर की प्रमुख मांग बायपास का निर्माण में तो अवश्य बिलंब होगा। अभी यह प्रस्ताव प्राथमिक स्तर पर है। जिसे स्वीकृति होने में तय समय से ज्यादा वक्त लग सकता है। हम रूधि ग्राेथ सेंटर की जमीन के दामों में कमी की मांग सहित शहर विकास के सभी मुद्दों पर चाहे सरकार किसी भी दल की हम स्थानीय नेताओं को लेकर भोपाल जाएंगे।

107 करोड़ रुपए से बायपास निर्माण का प्रस्ताव


80 करोड़ रुपए नर्मदा जल पाइप लाइन बदलाव के लिए जारी करने की घोषणा की थी

ये नक्शा बदल भी सकता है**

शहर के प्रमुख मुद्दों में शामिल बायपास फिर फाइलों में दब जाएगा

सिरपुर

(पंधाना रोड)

बावड़िया

काजी

छैगांव देवी

(इंदौर रोड)

बड़गांव गुर्जर

(रेलवे अंडर पास)

लाडपुर मीटरगेज लाइन (रेलवे अंडर पास)

टिठिया जोशी

अमरावती रोड

नाहल्दा (हरदा रोड)
खबरें और भी हैं...