- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Night Temperatures Drop By 25 Degrees Today As Drizzle
रात के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट, आज बूंदाबांदी के अासार
भाेपाल| राजधानी में रात के तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार काे रात के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट अाई। इससे पहले बुधवार काे रात के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट अाई थी। एेसे में पिछले 48 घंटे में राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री से घटकर 14.7 डिग्री पर अा गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम था, एेसे में एक बार फिर राजधानीवासियाें काे रात में ठंड का अहसास हाे रहा है। जबकि, दिन का तापमान अभी स्थिर बना हुअा है। अधिकतम तापमान में महज 0.2 डिग्री की गिरावट हुई अाैर दिन का तापमान 30.8 पर ठहर गया।
माैसम वैज्ञानिकाें ने रात के तापमान में गिरावट के दाैर पर शुक्रवार काे अंकुश लगने का अनुमान जताया। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि राजस्थान के अासपास बना कम दबाव का क्षेत्र अाैर ऊपरी हवा का चक्रवात अागे बढ़ते हुए पाकिस्तान की अाेर निकल गया है। एेसे में शुक्रवार काे शहर के अासमान पर छुटपुट बादल छाने के अासार हैं। शाम के वक्त कुछ इलाकाें में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। बावजूद इसके शहर के अधिकतम अाैर न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के अासार नहीं है। शनिवार काे रात अाैर दिन के तापमान में बढ़ाेतरी हाेने के अासार हैं।