पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टेशन पर बचाव-इलाज के प्रबंध नहीं**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिन- शुक्रवार स्थान- भोपाल स्टेशन का प्लेटफार्म-6

समय- दोपहर के 12:56 बजे

यहां पर जबलपुर-अटारी एक्सप्रेस खड़ी है। कुछ मुसाफिर उससे स्टेशन पर उतर रहे हैं तो कुछ उसमें सवार होकर अपने गंतव्य पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। डीबी स्टार ने इन मुसाफिरों से जब बात की तो सभी का कहना था कि काेराेना के बारे में टीवी और पेपर में तो पढ़ रहे हैं। लेकिन स्टेशन पर उससे बचाव आदि की जानकारी देने का कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहा है। यहां पर एक निजी स्वास्थ्य जांच केन्द्र है। वहां तैनात कर्मचारी ने बताया कि मात्र 100 रुपए में हम मरीज की सेहत संबंधी लगभग दो दर्जन जांच करते हैं। लेकिन कोराेना की जांच होने से उसने इंकार कर दिया।

दिन- शुक्रवार स्थान- भोपाल स्टेशन का प्लेटफार्म-1

समय- दोपहर के 1:30

यहां पर भी कोरोना से बचाव और सावधानी बरतने के लिए कहीं कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी। पूरे स्टेशन पर इससे संबंधित एक भी पोस्टर, फ्लैक्स, बैनर तक नहीं नजर आया। हालांकि ट्रेनों की आवाजाही के संबंध में अनाउंसमेंट हो रहा था। एक-आध घंटे के अंतराल में उसी पर कोराेना से संबंधित जानकारी दी जा रही थी। वहां मौजूद कुछ युवक अपने चेहरे पर मास्क लगाए खड़े थे। उनका कहना था कि हमने अपनी सुरक्षा के लिहाज से मास्क पहना है। इस प्लेटफार्म पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा केन्द्र मौजूद है। वहां एक डॉक्टर और एक अन्य कर्मचारी तैनात था। उन्होंने बताया कि हमारे पास अब तक कोरोना पीड़ित कोई मरीज नहीं आया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचने का प्रचार-प्रसार तो खूब किया जा रहा है, लेकिन ठोस कार्रवाई किसी भी पब्लिक प्लेस पर दिखाई नहीं दे रही है।

आकस्मिक चिकित्सा सुविधा चौबीस घंटे उपलब्ध

हमारे यहां मुसाफिरों के लिए आकस्मिक चिकित्सा सुविधा चौबीस घंटे उपलब्ध है। फिलहाल अब तक कोरोना का कोई मरीज हमारे पास नहीं आया है। हालांकि हम लोगों को उससे बचाव के लिए अपनी तरफ से समझाइश देते हैं।
मनोज कुमार, चिकित्सक, आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, भोपाल स्टेशन, प्लेटफार्म-1

काेरोना से अलर्ट की जानकारी दे रहे हैं

काेरोना वायरस से अलर्ट के संबंध में स्टेशनों पर अनांउस कर जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा टीटीई द्वारा भी समझाइश दी जा रही है। गंभीर मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया गया है।
आईए सिद्दीकी, जनसंपर्क अधिकारी, पमरे, भोपाल

नहीं मिल रही जानकारी

मैं निजी कंपनी में काम करता हूं। अभी बीना जा रहा हूं। यहां स्टेशन पर कोरोना से बचाव के लिए कहीं काेई जानकारी उपलब्ध नहीं है, जबकि यहां से रोजाना सैकड़ों यात्री आते-जाते हैं। बबलीराम, कर्मचारी,
निजी कंपनी, बीना निवासी

कोई इंतजाम नहीं है

मैं एलएलबी का स्टूडेंट हूं। मेरा घर मंडीबामौरा में हैं। अपने निजी काम से भोपाल आया हूं। स्टेशन पर कोराेना से सुरक्षा की जानकारी के लिए कोई इंतजाम नहीं है।
जे कुमार, स्टूडेंट, मंडीबामौरा

भोपाल स्टेशन के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में कोरोना वायरस की जांच नहीं होती है।

हबीबगंज स्टेशन- प्लेटफॉर्म नं.-1

{यहां कोरोना से सब... पेज 1 से जारी**

भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर खड़ी जबलपुर-अटारी एक्सप्रेस।
खबरें और भी हैं...