पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News No Selection From Bhopal In Isro Young Scientist Program

इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम में भोपाल से किसी का चयन नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) के लिए चयनित विद्यार्थियों की पहली अस्थायी सूची जारी कर दी है। इस अस्थायी सूची में देशभर के 368 विद्यार्थियों को जगह मिली है। इनमें 10 विद्यार्थी मप्र से हैं, लेकिन इस पूरी सूची में भोपाल से किसी भी स्टूडेंट का नाम नहीं है। शहर से करीब 200 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। इसरो के मुताबिक इन चयनित अस्थायी उम्मीदवारों में से 113 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा, जिन्हें इसरो की विभिन्न प्रयोगशालाओं में अंतरिक्ष विज्ञान को बारीकी से समझने का अवसर मिलेगा।

युविका कार्यक्रम का उद्देश्य: छोटी उम्र से ही बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति दिलचस्पी पैदा करना।

भोपाल से एक भी बच्चे का चयन नहीं हुआ है, तो बात चिंताजनक है। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि इस बार लोगों को इसकी ज्यादा जानकारी नहीं थी। कई बार ऐसा भी होता है कि पैरेंट्स या बच्चे यह भी सोच लेते हैं कि ‘इसरो बहुत बड़ा संस्थान है, इसमें चयन होना मुश्किल है’, इसलिए अप्लाई ही नहीं करते। उम्मीद है अगली बार सुधार होगा।

-शैलेष झोपे, प्रिंसिपल आनंद विहार स्कूल
खबरें और भी हैं...