शाहपुरा और अरेरा कॉलोनी में नहीं हुआ पानी सप्लाई
भोपाल टॉकीज पर भी कोलार लाइन में है लीकेज
कोलार पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए शाहपुरा में की जा रही खुदाई के दौरान मनीषा मार्केट के पास शुक्रवार देर रात 12:30 बजे मौजूदा पाइप लाइन फूट गई। 300 मिमी व्यास की इस पाइपलाइन के फूटने से शाहपुरा ए, बी, सी सेक्टर, शाहपुरा छावनी, भरत नगर, ईश्वर नगर, अरेरा कॉलोनी ई-6 और ई-7 सहित आसपास की कई काॅलोनियों में रंगपंचमी के दिन पानी सप्लाई नहीं हुआ। पाइपलाइन सुधार का काम देर शाम तक जारी था। नगर निगम के प्रभारी चीफ इंजीनियर एआर पवार, सहायक यंत्री बृजराज सिंह सेंगर और सचिन साहू सुबह मौके पर पहुंचे। दरअसल इस क्षेत्र में एक अन्य पाइपलाइन 1200 मिमी व्यास की है। यदि यह पाइपलाइन फूट जाती तो आधे से अधिक शहर में पानी सप्लाई नहीं होता। उधर, भोपाल टॉकीज के पास भी कोलार लाइन में एक लीकेज हो गया है। इसे सुधारने के लिए एक- दो दिन में शट डाउन लिया जाएगा।