- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Northern Winds Increase Cold Will Remain Till Rangpanchami
उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, रंगपंचमी तक रहेगी कायम
उत्तरी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री था जो बुधवार को 2 डिग्री और घटकर 28.4 पर आ गया। यह सामान्य (करीब 32 डिग्री) से 4 कम है। वहीं दो दिन से (सोमवार-मंगलवार रात) न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया जा रहा, जो सामान्य है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रंगपंचमी तक रात में ठंडक कायम रहेगी। दिन में भी ठंडक महसूस होगी। कारण यह है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं बारिश तो कहीं बादल छाएंगे। उत्तरी हवाएं आने से तापमान कम रहेगा। गुरुवार को हलके बादल छाए रहेंगे।
10 सालों में मार्च का तापमान
अधिकतम
23 मार्च 2010 39.6
19 मार्च 2011 38.9
27, 29 मार्च-12 38.2
21 मार्च 2013 36.0
30 मार्च 2014 37.1
27 मार्च 2015 37.5
25,27 मार्च-16 39 .0
30 मार्च 17 40.6
31 मार्च 18 38.8
30 मार्च 19 40.3
15 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान
विक्षोभ का असर समाप्त होते ही गर्मी बढ़ेगी। 15 मार्च के बाद दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री तक जाएगा। वहीं रात का 18 से 20 डिग्री तक पहुंचेगा। अब गेहूं की फसल पकने के लिए 30 डिग्री से ज्यादा तापमान होना जरूरी है।
मौसम इसलिए हो रहा ठंडा-गरम
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे के मुताबिक इस बार अफगानिस्तान तरफ से पश्चिमी विक्षोभ अंतराल से सक्रिय होकर आगे बढ़ रहा है। बर्फबारी के बीच हवा आगे बढ़ती है तो प्रदेश में तापमान में कमी आती है। वहीं वातावरण में गर्मी के बीच एकदम से ठंड आती है तो दोनों के मिलने से बारिश, ओले की स्थिति बनती है। अपर और लोअर सर्कुलेशन के कारण एेसा होता है।
न्यूनतम
7,8 मार्च 2010 14.4
2 मार्च 2011 13.4
9 मार्च 2012 10.6
2 मार्च 2013 10.0
2 मार्च 2014 11.0
3 मार्च 2015 10.0
9 मार्च 2016 14.9
12 मार्च 2017 11.6
3,10, 13 मार्च-18 17
5 मार्च 2019 11.4