- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Now People Will Get Physiotherapy Facility At Discounted Rates In Khajrana Temple Complex
खजराना मंदिर परिसर में अब रियायती दरों पर लोगों को मिलेगी फिजियोथैरेपी की सुविधा
फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ करते कलेक्टर व निगमायुक्त।
इंदौर. विश्व किडनी दिवस के अवसर पर खजराना गणेश मंदिर परिसर में श्री वैष्णव शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास द्वारा संचालित श्री वैष्णव डायग्नोस्टिक एवं किडनी सेंटर में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कलेक्टर लोकेश जाटव एवं निगमायुक्त आशीष सिंह अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्रशासकीय अधिकारी पीएन श्रीवास्तव ने बताया इस सेंटर पर न्यास द्वारा लोगों को रियायती दरों पर फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर श्री वैष्णव ट्रस्ट समूह के अध्यक्ष पुरुषोत्तमदास पसारी, श्री वैष्णव शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास मंत्री गिरधरगोपाल नागर, श्री वैष्णव सहायक ट्रस्ट मंत्री देवेंद्रकुमार मुछाल, संयोजक लक्ष्मीकुमार मुछाल व अन्य ट्रस्टीगण उपस्थित थे।