पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Now Pizza Burgers Champagne Wine And Chocolates Also Come For The Petes

अब पेट्स के लिए भी आए पिज्ज़ा, बर्गर, शैम्पेन, वाइन और चॉकलेट्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पेट्स के लिए केक, कैंडीज़ और चॉकलेट्स


दीपेंद्र सिंह राजपूत. इंदौर


बचपन में आपने फ्रीज पॉप्स जरूर खाईं होंगी। गर्मी का सीजन देखते हुए डॉग्स और कैट्स के लिए भी मार्केट में फ्रीज पॉप्स लॉन्च की गई हैं। हालांकि इनकी कीमत इंसान के लिए मिलने वाली फ्रीज पॉप्स से ज्यादा है। पैट्स के लिए मिलने वाली फ्रीज पॉप्स की कीमत 100 रुपए है। आप अपने डॉग का बर्थ-डे मनाना चाहते हैं तो डॉग के लिए पेट्स शॉप्स पर अब केक मिक्स अवेलेबल है जिससे बड़ी आसानी से आप खुद ही केक बना सकते हैं। मीठा और घी डॉग्स की हेल्थ के लिए अच्छे नहीं इसलिए उनके लिएज़ीरो शुगर ऑर्गेनिक चॉकलेट्स आ गई हैं।

हैम बर्गर फॉर योर डॉग

जो पिज्ज़ा हम खाते हैं वह डॉग्स के फर के लिए हेल्दी नहीं है क्योंकि इसके डो में जो यीस्ट बैक्टीरिया डाला जाता है उससे डॉग्स और कैट्स को हेयरफॉल हो सकता है। रूटीन में ह्यूमंस के लिए चीज़ें पेट्स को खिलाने से उनके कोट की शाइन कम हो सकती है। इसीलिए अब डॉग्स के लिए हैम बर्गर और पिज्ज़ा लॉन्च किए गए हैं। शहर में इनका चलन तेज़ी से बढ़ रहा है।

डॉग्स के लिए वेट गेनर व सनस्क्रीन भी

शैम्पेन 600 /-

वाइन 400 /-

बियर 300 /-

पिज्ज़ा 400-1200 /-

हैम बर्गर 200 से 500 /-

सनस्क्रीन 600 /-

केक मिक्स 500 /-

वेट गेनर 500 से 5 हज़ार /-

अब मूवी देखते हुए आपके साथ आपके पेट्स भी पिज्ज़ा, हैम बर्गर, चॉकलेट्स और कैंडीज़ खा सकेंगे और इसके लिए आपको अलग से कोई तैयारी नहीं करना है। कैट्स और डॉग्स के लिए यह सब फूड आयटम्स रेडी मिल रहे हैं। इन्हीं के साथ डॉग्स और कैट्स एग्ज़ॉटिक वाइंस और शैम्पेन भी इंट्रोड्यूस कर दी गई हैं। हालांकि ये शैम्पेन, वाइन और बियर अल्कोहल फ्री है क्योंकि पेट्स की हेल्थ और टेम्परामेंट के लिए अल्कोहोल सही नहीं, इसलिए इन्हें ऑर्गेनिक इनग्रेडिएंट्स से बनाया जाता है। इसे पेट्स के फूड आयटम्स पर टॉपिंग की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

फीमेल डॉग्स के लिए सैनिटरी पैड वाले प्रोटेक्टिव पैंट्स

डॉग्स और कैट्स की हाइजीन के लिए भी अब पहले से बेहतर डाइपर्स आने लगे हैं जो बेल्ट से फिट हो जाते हैं। फीमेल डॉग के लिए प्रोटेक्टिव पैंट्स मिल रहे हैं। पीरियड्स के वक्त आप पेट को ये प्रोटेक्टिव पैंट पहना सकते हैं। प्रोटेक्टिव पैंट में पैड चेंज करने की सुविधा होती है। प्रोटेक्टिव पैंट्स की कीमत 350 से लेकर 500 रुपये तक जाती है। वहीं पैड के पैक की कीमत 80 रुपए है। एक पैक में 12 पैड्स होते हैं। गर्मी के मौसम में पेट्स को एक्स्ट्रा केयर की जररूत होती है। उन्हें सीधा धूप से बचाने के लिए मार्केट में सनस्क्रीन भी अवेलेबल हैं। सन स्ट्रोक से बचाने के लिए सनस्क्रीन को डॉग या कैट के बालों पर स्प्रे करना होगा।

कैट्स और डॉग्स के लिए कई तरह के ऑर्गेनिक इनग्रेडिएंट्स से बनी नॉन अल्कोहॉलिक शैम्पेन, बियर डॉग लवर्स के बीच पॉपुलर हो रही है
खबरें और भी हैं...