पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Now The Nameplate Of Bakliwal On Tandon39s Room In Congress Office

कांग्रेस कार्यालय में टंडन के कक्ष पर अब बाकलीवाल की नेमप्लेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदाैर। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन के गांधी भवन स्थित कमरे पर गुरुवार को कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की नेम प्लेट लग गई। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका कमरा भी खाली कर दिया था और सारा सामान हटा दिया था। अब बाकलीवाल ही टंडन के कमरे में बैठेंगे। इधर, गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पर कोई खास हलचल नहीं रही। उधर, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल में हुए रोड शो में इंदौर से 100 से ज्यादा समर्थक शामिल हुए।

इंदौर में...**
खबरें और भी हैं...