पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब ट्रेनों की मिलेगी रियल टाइम पोजिशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रेनों की रियल टाइम पोजिशन यात्रियों को स्टेशन पर मिल सकेगी। इसके लिए अप्रैल अंत से स्टेशनों पर स्थित कंट्रोल रूम को सीधे नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) से कनेक्ट कर दिया जाएगा। अभी सभी कंट्रोल रूम को अहमदाबाद स्थित आईआरसीटीसी के हेड आफिस पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे कई बार हर रेल मंडल के तहत आने वाले स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों की पोजिशन रियल टाइम डिस्प्ले नहीं हो पाती। नई व्यवस्था लागू होते ही रेलवे स्टेशनों के कंट्रोल रूम्स सीधे एनटीईएस से जुड़ जाएंगे। हालांकि यह व्यवस्था सबसे पहले उन स्टेशनों पर आसानी से लागू हो सकेगी, जिन पर डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम लगे हुए हैं। यहां भोपाल और हबीबगंज स्टेशनों पर यह व्यवस्था आसानी से लागू हो सकेगी। गौरतलब है कि डिस्प्ले सिस्टस की गलती के कारण कई बार यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को दूर करने नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

खबरें और भी हैं...