एनएसएस वाॅलेंटियर्स ने बाल संरक्षण की दी सीख
सिटी रिपोर्टर|शासकीय गीतांजलि कन्या महाविद्यालय के एनएसएस इकाई की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्राम चंदुखेड़ी में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य-जन स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के संदर्भ में आयोजित शिविर में प्रिंसिपल डॉ. अल्का डेविड मुख्य रूप से उपस्थित हुईं। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने ग्राम संपर्क के दौरान ग्रामवासियों की समस्याओं को जाना। साथ ही शिविर के दौरान स्वयं सेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा बाल संरक्षण, स्वच्छता के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक किया।