- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Numbers Writing On Houses Work To Be Completed By 12 March
मकानाें पर लिख रहे नंबर, 12 मार्च तक पूरा करना है काम
जनगणना 2021 की तैयारी शुरू हाे गई है। इसके लिए मकानाें पर नंबर लिखे जा रहे हैं। 12 मार्च तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए निगम के 100 कर्मचारी 50 वार्डाें में काम कर रहे हैं। प्रत्येक वार्ड में क्रम से मकानाें पर नंबर लिख रहे हैं। इसके बाद गणना ब्लाॅक बनाए जाएंगे। इसके अनुसार जनगणना का सर्वे किया जाएगा। 1 मई से रजिस्टर में मकान में रहने वाले परिवार के सदस्याें की जानकारी लिखी जाएगी। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। तब शहर में 356 जनगणना ब्लाॅक बनाकर सर्वे किया था। यह सर्वे निगम कर्मचारियाें के साथ ही अन्य विभागाें के कर्मचारियाें ने किया था। पिछली जगणना अनुसार शहर की जनसंख्या 2 लाख 738 है।
फैक्ट फाइल
{2 लाख 738 पिछली जगणना के अनुसार है शहर की जनसंख्या {500 से अधिक मकानाें पर अब तक लिखे जा चुके हैं नंबर {100 कर्मचारियाें लगे हैं काम में
1 मई से होगा सर्वे
जनगणना सर्वे के लिए मकानाें पर नंबर लिखे जा रहे हैं। इसके बाद गणना ब्लाक बनाए जाएंगे। इसके अनुसार अधिकारी-कर्मचारियाें काे अप्रैल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 1 मई से मकान सूची के अनुसार सर्वे किया जाएगा।
हिमांशु सिंह, अायुक्त नगर निगम
इसलिए होती है जनगणना
सरकार द्वारा विभिन्न याेजनाएं किसी भी क्षेत्र की जनसंख्या के अाधार पर बनाई जाती हैं। सड़क, नाली, बिजली, पूल-पुलियाअाें का निर्माण अाैर अन्य विकास कार्य संबधित क्षेत्र में रहने वाले लाेगाें की संख्या के अाधार पर ही किया जाता है। सरकारी याेजनाअाें का लाभ भी इसी अाधार मिलता है।
पड़ावा क्षेत्र में साेमवार काे निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक अतीक खान ने मकानाें पर नंबर लिखे।
यह हाेगा अागे
{नंबर लिखने का काम पूरा हाेने के बाद बनाए गए जनगणना ब्लाॅक के लिए अधिकारी-कर्मचारियाें की नियुक्ति की जाएगी।
{संभवत: अप्रैल में जनगणना कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियाें काे प्रशिक्षण दिया जाएगा।
{1 मई से मकानाें की सूची बनाकर इनमें संबंधित मकान में रह रहे परिवार के सदस्याें की जानकारी लिखी जाएगी।